होर्मुज के पास ईरान के कमर्शियल जहाज पर हमला, एक की मौत और 3 घायल

केश्म द्वीप के पास ईरानी जहाज पर हमला। दक्षिणी ईरान के तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला। हमले में एक व्यक्ति की मौत, तीन अन्य घायल हुए। घटना रणनीतिक केश्म द्वीप के पास फारस की खाड़ी में। पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
दक्षिणी ईरान के तट के पास एक ईरानी कमर्शियल जहाज पर हमला हुआ है। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। ईरानी सरकारी मीडिया ने केश्म काउंटी के गवर्नर के हवाले से इस घटना की पुष्टि की है।
बता दें कि रविवार तड़के दक्षिणी ईरान के पास फारस की खाड़ी में स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण केश्म द्वीप के पास यह हमला हुआ। ईरानी कमर्शियल जहाज को अचानक निशाना बनाया गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
इस हमले और हादसे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान चली गई है, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।



