हिन्दी
खाना खाने ढाबे पर जा रहा था कंटेनर ड्राइवर, हादसे में मौत, National Hindi News

गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर ललाइन पैसिया के पास एक भीषण सड़क हादसे में कंटेनर ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ड्राइवर हाईवे के किनारे अपनी गाड़ी खड़ी करके एक ढाबे पर खाना खाने जा रहा था।
इसी दौरान आनन्दनगर की तरफ से तेज गति से आ रही अनियंत्रित वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सीएचसी लक्ष्मीपुर ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान सुकेश कुमार (43) पुत्र श्रीलखन सिंह निवासी जसनारा-फिरोजाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिवार को दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसओ गौरव राय कन्नौजिया ने कहा कि मृतक के परिजनों की सूचना दी गयी।



