मेरठ: पैर में गोली मत मारना…

24 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में वारदात के पीछे कमेटी के 24 लाख रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आया है। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर रवीश ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर हारून पर हमला किया।
हमलावरों ने कई राउंड फायर किए, जिसमें तीन गोलियां हारून को लगीं। घटना के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। खुद एसएसपी कार्यालय पहुंचा रवीश पुलिस की तलाश के बीच शनिवार सुबह रवीश खुद एसएसपी कार्यालय पहुंच गया।
पुलिसकर्मियों को देखते ही उसने पैर में गोली नहीं मारने की गुहार लगाई और अपनी गलती स्वीकार करने की बात कही। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस उससे घटना में शामिल अन्य लोगों और वारदात की पूरी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
पांच लोगों के खिलाफ दर्ज है प्राथमिकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी इरशाद, रवीश, फिरोज, शबाना और बशीर के खिलाफ जानलेवा हमले समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

