हिन्दी

भागलपुर: बाढ़ में डूबी 3 साल की बच्ची, परिवार में मातम

भागलपुर: बाढ़ में डूबी 3 साल की बच्ची, परिवार में मातम

बाढ़ के पानी में डूबी बच्ची AI Image भागलपुर जिले के नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र से बाढ़ के तांडव के बीच एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है.

शहजादपुर पंचायत के छोटी फुलवरिया गांव में शनिवार की सुबह घर के बाहर खेल रही एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची गंगा नदी के फैले बाढ़ के पानी में डूब गई, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

मासूम के अचानक गायब होने के बाद दो घंटे तक गांव में चीख-पुकार और तलाश का दौर चला, लेकिन जब पानी से उसका शव बाहर निकाला गया, तो परिजनों की चीत्कार से पूरा गांव रो पड़ा.

खेलते-खेलते पानी की ओर चली गई बच्ची मृतका की पहचान छोटी फुलवरिया (वार्ड नंबर 1) निवासी मजदूर राहुल कुमार की 3 वर्षीया पुत्री सृष्टि कुमारी के रूप में हुई है: चार बहनों में सबसे छोटी थी, परिवार में कोहराम मृतका सृष्टि अपने चार बहनों में सबसे छोटी और सबकी लाडली थी: मुआवजे की मांग, प्रशासन को दी गई सूचना।

زر الذهاب إلى الأعلى