हिन्दी
Saudi Oil Pipeline Attack: लाल सागर से खाड़ी तक बढ़ा तनाव

Saudi Oil Pipeline Attack : सऊदी पर ड्रोन बरसे, तेल पाइपलाइन हुई बंद (फोटो सोर्स : AI@chatgpt) Iran War Updates: मध्य पूर्व में जारी युद्ध का असर अब समुद्री रास्तों और तेल ढांचे पर भी साफ दिखाई देने लगा है।
यमन में ईरान समर्थित हूती लड़ाकों की लाल सागर के तटीय इलाकों में बढ़त के बीच सऊदी अरब ने अपने ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन संचालन को एहतियाती तौर पर रोक दिया है।
इसी दौरान इराक से कथित तौर पर छोड़े गए ड्रोन से सऊदी तेल ढांचे पर हमले ने खाड़ी देशों की सुरक्षा चिंता बढ़ा दी है। घटनाक्रम ने लाल सागर से लेकर होर्मुज जलडमरूमध्य तक तनाव को और गंभीर बना दिया है।
सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर लगातार ड्रोन हमलों के बाद रियाद ने फिलहाल पाइपलाइन को बंद रखने का फैसला किया है।


