हिन्दी

बस और ऑटो की टक्कर में दो लोगों की मौत, पांच घायल

बस और ऑटो की टक्कर में दो लोगों की मौत, पांच घायल

हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर कसरावा गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार को रोडवेज बस और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

आनन फानन में राहगीरों और आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकालने के साथ उन्हें अस्पताल पहुंचाया। मृतकों की पहचान सांडी थाना क्षेत्र के तेरिया गांव निवासी दिनेश और बिलग्राम थाना क्षेत्र के जरौली शेरपुर निवासी युवक के रूप में हुई।

हादसे में शाहजहांपुर के सदर थाना क्षेत्र के गजियाना चुंगी निवासी रामनरेश, कोतवाली देहात क्षेत्र के ननकगंज झाला निवासी नबी हसन, उनकी पत्नी नूरजहां, मल्लावां थाना क्षेत्र के बेसन पुरवा निवासी जितेंद्र सिंह और उनका 10 वर्षीय बेटा शिवांग घायल हो गए। बताया गया कि ऑटो हरदोई से बिलग्राम की ओर जा रहा था।

कसरावा के पास पेट्रोल पंप के सामने रोडवेज बस से उसकी टक्कर हो गई।

زر الذهاب إلى الأعلى