हिन्दी

जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस पर ईरान का मिसाइल हमला, आठ F-15 समेत कई लड़ाकू विमान क्षतिग्रस्त

जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस पर ईरान का मिसाइल हमला, आठ F-15 समेत कई लड़ाकू विमान क्षतिग्रस्त

ईरान ने अमेरिकी एयरबेस पर किया बड़ा हमला (फोटो-सोशल मीडिया) ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस पर जवाबी हमला किया। हमले में अमेरिकी F-15 और A-10 लड़ाकू विमान क्षतिग्रस्त हुए। यह हमला अमेरिकी तेल टैंकरों को नष्ट करने का बदला था। अमेरिका ने बीते कुछ दिनों में ईरान के कई तेल टैंकर तबाह किए।

वहीं ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इन हमलों के बाद कहा था कि अमेरिका के इन हमलों का जवाब जल्द ही दिया जाएगा।

CBS की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने जॉर्डन में गुरुवार तड़के अमेरिकी एयरबेस पर एक के बाद एक कई हमले किए, जिससे अमेरिका के कई मिलिट्री एयरक्राफ्ट को नुकसान पहुंचा है।

सीबीएस रिपोर्टर जेनिफर जैकब्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया, 'मुवाफ्फक साल्टी एयर बेस पर हुए ईरानी हमले में वार्थोग के नाम से मशहूर एक A-10 थंडरबोल्ट का एक विंग (पंख) टूट गया, जबकि लगभग आठ F-15 विमानों को मामूली नुकसान पहुंचा और उन्हें वापस सर्विस में लगा दिया गया।' जेनिफर जैकब्स ने बताया, ईरानी हमलों से बचाव के लिए अमेरिकी सेना ने 30 से ज्यादा पैट्रियट मिसाइलें दागीं।

زر الذهاب إلى الأعلى