हिन्दी
वाहन की टक्कर से युवक की मौत, बाइक बनी आग का गोला

नैनीताल फोरलेन हाईवे पर एक बाइक आग का गोला बन गई। टक्कर लगते ही बाइक धू-धू कर जल उठी, जबकि बाइक सवार भुता के युवक की टक्कर से मौत हो गई। भुता थाना क्षेत्र निवासी युवक कपिल गंगवार पुत्र वेद सहाय एक दिन पहले बहेड़ी में रिश्तेदारी में आया था।
मंगलवार को वह बाइक से घर वापस जा रहा था। नैनीताल फोरलेन हाईवे पर कनमन के पास गलत दिशा में चल रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक में आग लग गई। चंद सेकंडों में बाइक से आग की लपटे निकलने लगीं।
टक्कर के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने भुता थाने में सूचना भेजी। इसके बाद मृतक के घर वालों को घटना की जानकारी लगी तो वह दौड़ते हुए घटना स्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


