पटना में भीषण सड़क हादसा, पति-पत्नी समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Published : September 8, 2026 at 1:29 PM IST पटना: आज सुबह पटना के मोकामा फोरलेन पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. सभी खगड़िया जिले के रहने वाले थे. पटना से खगड़िया लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ है.
मृतकों में पति-पत्नी और वाहन चालक भी शामिल है. डिवाइडर से टकरायी कारक्रेटा गाड़ी से तीन लोग पटना से अपने घर खगड़िया लौट रहे थे, तभी बख्तियारपुर-ओंटा गोलंबर पर गाड़ी अनियंत्रित होकर शिवनार गांव के पास डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए.
सदरे आलम का शव चालक की सीट पर ही फंस गया. हादसे में तीन लोगों की मौतघटना की सूचना पाकर मोकामा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.


