दिल्ली इमारत हादसे पर JDU की प्रतिक्रिया, सही रूप से जांच हो

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से कई लोगों की हुई मौत है जबकि कुछ घायल हुए हैं. इस बीच राजधानी में हुए इस तरह के हादसे पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से प्रतिक्रिया आई है. जेडीयू विधायक श्याम रजक ने मांग की है कि इस मामले में सही रूप से जांच हो.
श्याम रजक ने कहा, "निश्चित रूप से वहां जो इमारत ढहने की घटना हुई, हम उस पर शोक व्यक्त करते हैं. लोगों को गिरफ्तार करने का काम, रिमांड पर लेने का काम चल रहा है… हादसा किस प्रकार से हुआ, इस पर भी कमेटी बनी है.
जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई को लेकर भी चर्चा होगी…" #WATCH | पटना, बिहार | जदयू विधायक श्याम रजक ने दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने की घटना पर कहा, "निश्चित रूप से वहां जो इमारत ढहने की घटना हुई, हम उस पर शोक व्यक्त करते हैं।
लोगों को गिरफ्तार करने का काम, रिमांड पर लेने का काम चल रहा है…इस मामले में सही रूप से जांच हो।…


