हिन्दी

हादसे में घायल की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

हादसे में घायल की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 45 वर्षीय रामलोटन मौर्य की लखनऊ अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मितौली थाना क्षेत्र के गांव रन्नूपुर निवासी रामलोटन मौर्य शिवाला तिराहे पर स्थित अपनी कपड़े की दुकान बंद करके पैदल घर लौट रहे थे। दुकान से कुछ कदम कस्ता की तरफ चलने पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनको जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार व राहगीर तुरंत मौके पर जुट गए। आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से उन्हें बेहजम सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखीमपुर जिला अस्पताल और वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में रामलोटन ने दम तोड़ दिया।

मितौली दिलीप कुमार चौबे ने बताया कि सूचना मिलते ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश की जा रही है।

زر الذهاب إلى الأعلى