बाढ़ प्रभावितों के साथ योगी सरकार, अबतक 19454 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

उत्तर प्रदेश में बाढ़ की चुनौती के बीच योगी सरकार का राहत और बचाव अभियान लगातार युद्धस्तर पर जारी है. सरकार की तत्परता से प्रभावित लोगों तक भोजन, सुरक्षित आश्रय, स्वास्थ्य सुविधाएं और जरूरी राहत सामग्री पहुंचाई जा रही हैं.
उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक अब तक 19,454 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है, जबकि 5.94 लाख से अधिक लंच पैकेट और 1.03 लाख से ज्यादा बाढ़ राहत किट वितरित किए गए हैं. रेस्क्यू अभियान में अब तक 2,075 नाव एवं मोटरबोट का इस्तेमाल किया गया है.
इन प्रयासों से प्रदेश में अब तक जन व पशुहानि शून्य दर्ज की गई है. प्रदेश में अब तक 37 जिले प्रभावित हुए हैं. वर्तमान में 25 जिलों में बाढ़ का प्रभाव बना हुआ है. प्रशासन की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखते हुए राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है.
योगी सरकार की प्राथमिकता बाढ़ प्रभावितों की सुरक्षा है.
