नेपाल बाढ़ त्रासदी: लापता अपनों की तलाश कर रहे परिवारों के लिए DNA टेस्ट ही आखिरी उम्मीद

Published : September 6, 2026 at 9:57 PM IST 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ के बाद मिले सैकड़ों शवों और लापता लोगों की पहचान बड़ी चुनौती है. नेपाल परिवारों की मदद करने के लिए DNA टेस्ट पर निर्भर है.
'द काठमांडू पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने अब तक 1,260 शवों और 1,012 रिश्तेदारों से 2,272 DNA सैंपल इकट्ठा किए हैं .ताकि इस आपदा में मारे गए लोगों की पहचान की जा सके. DNA सैंपल लेने और पहचान की अन्य प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 1,030 शवों को दफना दिया गया है.
जिसमें 222 महिलाएं, 355 पुरुष और 453 ऐसे शव शामिल हैं जिनकी पहचान लिंग के आधार पर नहीं हो सकी. जबकि पहचान के बाद अब तक केवल 96 शव परिवारों को सौंपे गए हैं.बहकर आए शव अक्सर बुरी तरह क्षतिग्रस्त या सड़-गली हालत में थे.
इसके अलावा कुछ लोगों के केवल कुछ अंग ही मिले हैं.जिनमें हाथ, पैर या सिर हैं.

