हिन्दी
नेपाल में कैसे पूरी तरह बर्बाद हुआ जनजीवन और इंफ्रास्ट्रक्चर?

नेपाल में बाढ़ का कहर (ANI Video Grab) हवाई फुटेज में दिखी नेपाल में बाढ़ की भयानक तबाही। बुनियादी ढांचा ध्वस्त, लाखों लोग बेघर, फसलें बर्बाद हुईं। 1344 मौतें और 4898 लोग अब भी लापता हैं। नेपाल इस समय प्राकृतिक आपदा के एक भयानक दौर से गुजर रहा है।
ऐसे में हाल ही में सामने आई एक हवाई फुटेज ने नेपाल में मची इस भयावह तबाही की जो बानगी दिखाई है, वह दिल दहला देने वाली है।
बाढ़ और बारिश के इस कहर ने नेपाल के एक बहुत बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे न सिर्फ उपजाऊ जमीन बल्कि वहां की बुनियादी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
सामने आए वीडियो और तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि मीलों तक सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है।


