हिन्दी

मंडी: सराज के 27 फीसदी हिस्से में बाढ़ का खतरा ज्यादा, एएनएन मॉडल से तैयार हुआ संवेदनशीलता मानचित्र

मंडी: सराज के 27 फीसदी हिस्से में बाढ़ का खतरा ज्यादा, एएनएन मॉडल से तैयार हुआ संवेदनशीलता मानचित्र

ढलान वाले क्षेत्र अपेक्षाकृत अधिक संवेदनशील पाए गए अध्ययन में पूर्व दिशा की ओर ढलान वाले क्षेत्र अपेक्षाकृत अधिक संवेदनशील पाए गए। इसी तरह 32 डिग्री से अधिक ढलान और 2462 से 2743 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बाढ़ संवेदनशीलता अधिक मिली।

तैयार किए गए मानचित्र में अधिक संवेदनशील क्षेत्र मुख्य रूप से खड़ी नदी घाटियों के आसपास दिखाई दिए। शोधकर्ताओं ने स्पष्ट किया है कि यह मॉडल बाढ़ आने का समय या तारीख नहीं बताता। इसका उद्देश्य किसी क्षेत्र की बाढ़ संवेदनशीलता का आकलन करना है।

भविष्य में बारिश की मात्रा और अवधि, मिट्टी की नमी और नदी के जलस्तर जैसे वास्तविक समय के आंकड़ों को जोड़कर अध्ययन को और बेहतर बनाने की बात कही गई है।

एएनएन मॉडल एक कंप्यूटर मॉडल है, जो पुराने बाढ़ और भौगोलिक आंकड़ों से पैटर्न सीखकर यह आकलन करता है कि किसी क्षेत्र की बाढ़ के प्रति संवेदनशीलता कितनी है।

زر الذهاب إلى الأعلى