हिन्दी

दुष्कर्म पीड़ित 14 वर्षीय दलित किशोरी की मौत, प्रसव के दौरान मृत बच्चे को दिया जन्म

दुष्कर्म पीड़ित 14 वर्षीय दलित किशोरी की मौत, प्रसव के दौरान मृत बच्चे को दिया जन्म

सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र से बेहद गंभीर मामला सामने आया है. दुष्कर्म की पीड़ित 14 वर्षीय दलित किशोरी की प्रसव के बाद मौत हो गई. अस्पताल में प्रसव के दौरान उसने मृत बच्चे को जन्म दिया था. इसके बाद उसकी हालत बिगड़ती गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

और पढ़ेंघटना के बाद पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घोरावल कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, किशोरी को पीलिया की शिकायत थी.

तबीयत खराब होने पर परिवार के लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था.यह भी पढ़ें: 'खाना एकदम लाजवाब…', सोनभद्र के स्कूलों में PM पोषण योजना से मुरीद हुए बच्चे-अभिभावकअस्पताल में प्रसव के बाद किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया.

इसके बाद उसकी हालत और बिगड़ गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई.

زر الذهاب إلى الأعلى