नेपाल में मूसलाधार बारिश से बिहार पर बाढ़ का खतरा, वाल्मीकिनगर बैराज से 2.73 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज

वाल्मीकिनगर बैराज से 2.73 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा, बाढ़ का खतरा। वाल्मीकिनगर बैराज से 2.73 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज। निचले इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने की सलाह।
बिहार में लगातार बारिश और नेपाल से आ रहे भारी पानी के कारण गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पश्चिमी चंपारण जिले में स्थिति को देखते हुए जल संसाधन विभाग और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर हैं।
26 सितंबर 2026 की सुबह वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बैराज पर पानी का दबाव लगातार बढ़ता देखा गया। सुबह 6:00 बजे बैराज का अपस्ट्रीम जलस्तर 358.80 फीट और डाउनस्ट्रीम 356.60 फीट दर्ज किया गया, जहां से 2,67,200 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा था। सुबह 7:00 बजे अपस्ट्रीम जलस्तर बढ़कर 359.00 फीट तक पहुंच गया।
इसके बाद 8:00 बजे तक अपस्ट्रीम जलस्तर और चढ़कर 359.40 फीट तथा डाउनस्ट्रीम जलस्तर 356.80 फीट पर पहुंच गया, जिसके साथ बैराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़कर 2,73,600 क्यूसेक हो गया।



