हिन्दी

देखो, मौत हो गई हमारी…इंस्टा पर स्टेटस लगा फंदे से झूला नाबालिग जोड़ा, ये था कारण, Uttar-pradesh Hindi News

यूपी के हरदोई में इंस्टाग्राम पर खुदकुशी का स्टेटस लगाकर नाबालिग प्रेमी युगल ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह बाग में प्रेमी युगल के शव लटके देख सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई।

घटना की जानकारी लगते ही एडीशनल एसपी सुबोध गौतम मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कराई।

किशोरी की मां ने गुरुवार शाम को ही गांव के ही एक किशोर पर बेटी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था।पुलिस ने बताया कि अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोर और 14 वर्षीय किशोरी के बीच कुछ समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

यह बात कुछ दिन पहले ही घर वालों का पता चल गई थी।

زر الذهاب إلى الأعلى