हिन्दी
गंगा एक्सप्रेसवे हादसा: सिपाही सुमित की मौत का कारण बनी हेड इंजरी, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

सिपाही सुमित की मौत गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी को मौत का कारण बताया गया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। गंगा एक्सप्रेसवे पर आलमनगर में सड़क दुर्घटना में सिपाही सुमित की मौत हेड एेंजरी के कारण हुई थी।
वहीं, पुलिस ने मौत के कारणों की जांच के लिए गंगा एक्सप्रेसवे के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के आलमनगर गांव के पास बुधवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में शाहजहांपुर में तैनात सिपाही सुमित कुमार सैनी की मौत मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई थी। वह पुलिस की गाड़ी लेकर नोएडा में वीआइपी डयूटी में जा रहे थे।
सुमित कुमार मूलरूप से मुज्जफरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के जसोई गांव के रहने वाले थे।


