दिल्ली की फैक्टरी में लगी आग, घबराकर बगल की इमारत से कूदे लोग; 6 घायल

नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के स्वरूप नगर में आज (रविवार को) एक गोदाम-कम-कारखाने में आग लग गई। इसके बाद उसकी बगल वाली बिल्डिंग से कुछ लोग दहशत के मारे कूद गए। इस घटना में महिलाओं और बच्चों सहित 6 लोग जख्मी हो गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, ये आग जूडो की पोशाक और बॉक्सिंग ग्लव्स बनाने वाली फैक्टरी के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर लगी थी। उन्होंने आगे कहा कि आग लगने के वक्त परिसर के अंदर कोई मौजूद नहीं था।
दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अफसर ने कहा, 'आग लगने के बाद फैक्टरी से लगी हुई बिल्डिंग में रहने वाले लोगों में डर पैदा हो गया, जिसकी वजह से महिलाओं और बच्चों समेत 6 लोग बिल्डिंग से कूद गए और जख्मी हो गए।' फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक गोदाम में आग लगी थी।
गोदाम में वैक्सीन और खाट बुनाई के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्लास्टिक रखी हुई थी।

