कम बारिश में भी बिहार में क्यों आई भयंकर बाढ़?

बिहार में 14 जिलों के 40.51 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित . फोटो -ANI Bihar Flood Reason बिहार में इस वर्ष मानसून के दौरान कम बारिश के कारण सूखे जैसी स्थिति बनी रही. इसके बावजूद राज्य को भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ा.
1 जून से 8 सितंबर के बीच बिहार में 601.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 27% कम है. वहीं, 1 सितंबर तक राज्य में बारिश की कमी 30% थी. इसके बावजूद अचानक नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा और राज्य के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में आ गए.
पटना और भागलपुर में गंगा नदी अपने पिछले उच्चतम बाढ़ स्तर (HFL) को पार कर गई. राजधानी पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर 50.58 मीटर तक पहुंच गया, जो 2016 में दर्ज पिछले HFL 50.52 मीटर से छह सेंटीमीटर अधिक है.
वहीं, भागलपुर के सुल्तानगंज में नदी का जलस्तर 36.80 मीटर तक पहुंचा, जो 2021 में दर्ज HFL 36.75 मीटर से पांच सेंटीमीटर अधिक है.


