हिन्दी

कांगो के दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की मौत…

कांगो के दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की मौत...

कांगो के पूर्वी शहर बुकावु में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ. यहां दो स्कूलों में आग फैलने से 26 छात्रों की मौत हो गई. इस हादसे में दर्जनों लोग घायल हुए हैं. प्रांतीय सरकार के मुताबिक मरने वालों में 19 लड़कियां और 7 लड़के शामिल हैं. मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक आग सबसे पहले एक घर में लगी थी. इसके बाद आग पास के दो स्कूलों तक फैल गई. ये दोनों स्कूल एक-दूसरे के पास हैं. आग तेजी से फैलने के कारण छात्रों को संभलने का मौका नहीं मिला. हादसा फुराहा सेकेंडरी स्कूल और उजामा प्राइमरी स्कूल में हुआ.

आग के दौरान कई छात्र फुराहा सेकेंडरी स्कूल के अंदर फंस गए. कुछ छात्रों की दम घुटने से मौत हो गई. बाहर निकलने के लिए खिड़कियों से कूदे छात्र आग लगने के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. स्कूल से बाहर निकलने का रास्ता काफी संकरा था. कई छात्र दरवाजे की तरफ भागे.

कुछ ने खिड़कियों से बाहर निकलने की कोशिश की.

زر الذهاب إلى الأعلى