हिन्दी

गुजरात के गांधीनगर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन साइट पर गिरा स्लैब, 15 मजदूर बचाए गए

गुजरात के गांधीनगर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन साइट पर गिरा स्लैब, 15 मजदूर बचाए गए

Published : September 10, 2026 at 3:23 PM IST गुजरात के गांधीनगर के कुडासन इलाके में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक अंडर-कंस्ट्रक्शन कमर्शियल प्रोजेक्ट में एक बड़ा कंक्रीट स्लैब गिर गया. हादसे में कई कंस्ट्रक्शन वर्कर भारी मलबे के नीचे दब गए. उन्हें बचाने के लिए राहत बचाव अभियान चलाया गया.

हादसे में घायल 12 मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे के बाद गुजरात के डिप्टी चीफ मिनिस्टर हर्ष सांघवी ने साइट का दौरा किया.

उन्होंने कहा कि बचाए गए 12 मज़दूरों को गांधीनगर सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जबकि मामूली रूप से जख्मी तीन लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. हॉस्पिटल में भर्ती सभी 12 लोग सुरक्षित हैं और किसी की भी हालत गंभीर नहीं है.

गुजरात के गांधीनगर के कुडासन इलाके में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक अंडर-कंस्ट्रक्शन कमर्शियल प्रोजेक्ट में एक बड़ा कंक्रीट स्लैब गिर गया.

زر الذهاب إلى الأعلى