भास्कर अपडेट्स: दिल्ली के ओखला में सिलेंडर ब्लास्ट, एक की मौत, 4 घायल

पश्चिम बंगाल के हुगली में रिशड़ा पुलिस ने वसूली और भ्रष्टाचार समेत कई आरोपों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के चार नेताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस आज उन्हें श्रीरामपुर कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस 2018 के एक मारपीट और धमकी के मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
यह मामला रति बनर्जी और उनके परिवार से जुड़ा हुआ है। दिल्ली के ओखला में सिलेंडर ब्लास्ट, एक की मौत, 4 घायल दिल्ली के ओखला फेज-1 इलाके में बुधवार को एक कम्युनिटी हॉल के पास ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
घटना सुबह करीब 11 बजे हुई। इसके बाद तीन वॉटर टेंडर और एक मल्टी-कैजुअल्टी फर्स्ट रिस्पॉन्डर गाड़ी को मौके पर भेजा गया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना और मृतक की पहचान से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार है।
दिल्ली में कारोबारी के फ्लैट से 2.5 करोड़ की ज्वेलरी और कैश चोरी दिल्ली के तिमारपुर में एक कारोबारी के फ्लैट से करीब 2.5 करोड़ रुपए का कैश, सोना और हीरे की ज्वेलरी चोरी हो गई।


