हिन्दी
चीन में आई बाढ़ में लापता भारतीयों की पहचान का मामला: भारतीय दूतावास ने पीड़ित परिवारों से

Published : September 8, 2026 at 8:50 PM IST बीजिंग में भारतीय दूतावास ने उन भारतीय नागरिकों से DNA सैंपल मांगा है, जिनके परिजन चीन में 26 अगस्त को आई बाढ़ में लापता हो गए.
चीन के अधिकारियों से कन्फर्मेशन के बाद कि वे अब उन भारतीय नागरिकों के डीएनए सैंपल ले सकते हैं, बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने उन परिवारों से DNA सैंपल जमा करने को कहा है.
इसके लिए भारतीय दूतावास ने एक प्रेस रिलीज जारी किया है, जिसके दूतावास के X पोस्ट के जरिए शेयर किया गया है. जो परिवार डीएनए जानकारी देना चाहते हैं, उन्हें बीजिंग में इंडियन एम्बेसी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त कंबाइंड डीएनए इंडेक्स सिस्टम फ़ॉर्मेट में जरूरी डेटा जमा करना चाहिए.
भारतीय दूतावास उस सैंपल को मैच करने के लिए चीनी अधिकारियों को भेज देगा.


