हिन्दी
‘हसीना को खींचकर लाएंगे, मौत की सजा उनका इंतजार कर रही है’, रहमान के सलाहकार के बिगड़े बोल

शेख हसीना का प्रत्यर्पण चाहती है बांग्लादेशी सरकार जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेशी प्रधानमंत्री के सूचना सलाहकार जाहिद उर रहमान ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार मौत की सजा पाई भगोड़ी शेख हसीना को गिरफ्तार करके वापस बांग्लादेश लाना चाहती है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय मीडिया में चल रहे बयानों पर भी नाराजगी जाहिर की है।
गौरतलब है कि छात्रों के नेतृत्व में हुए आंदोलन के बाद 5 अगस्त, 2024 को शेख हसीना को बांग्लादेश छोड़कर भागना पड़ा था। देश छोड़ने के बाद से शेख हसीना भारत में रह रहीं हैं।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ने जाहिद ने शेख हसीना को सीधे संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें खुद वापस आने की जरूरत नहीं है, बल्कि सरकार उन्हें गिरफ्तार करके लाएगी।



