हिन्दी

इजरायल ने लेबनान पर की बमबारी, 27 लोगों की मौत

इजरायल ने लेबनान पर की बमबारी, 27 लोगों की मौत

इजरायल ने एक बार फ‍िर दक्षिणी लेबनान पर हमले तेज कर द‍िए हैं. लेबनान के पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी.

ऑपरेशन्स सेंटर की ओर से सोमवार को जारी शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, पिछले तीन दिनों में दक्षिणी लेबनान पर हुए इज़राइली हमलों में कम से कम 27 लोगों की मौत हुई है और 69 लोग घायल हुए हैं. घायलों में बच्चे, महिलाएं और मेडिकल स्टाफ़ भी शामिल हैं.

अब तक 30 हजार से ज्यादा लोग घायल सेंटर ने सोमवार शाम को बताया कि 2 मार्च से अब तक इजराइली हमलों में मरने वालों की कुल संख्या 4,381 हो गई है और 12,402 लोग घायल हुए हैं.सेंटर ने यह भी बताया कि 8 अक्टूबर 2023 से अब तक इजराइली हमलों में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 8,948 हो गई है और 30,638 लोग घायल हुए हैं.

रव‍िवार सुबह ही इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने दक्षिणी लेबनान पर समझौतों के उल्‍लंघन करने का आरोप लगाते हुए जवाबी कार्रवाई में हमले शुरू करने की बात कही थी.

زر الذهاب إلى الأعلى