हिन्दी

भोजपुर में बंद कमरे में सो रहा था युवक, सुबह अचानक फट गया गैस सिलेंडर; आग में जिंदा जलने से मौत

भोजपुर में बंद कमरे में सो रहा था युवक, सुबह अचानक फट गया गैस सिलेंडर; आग में जिंदा जलने से मौत

आग बुझाने का प्रयास करते अग्‍न‍िशमन कर्मी। जागरण पीरो के इब्राहिम नगर में गैस सिलेंडर फटने से आग लगी। हादसे में 34 वर्षीय युवक अनिल कुमार की झुलसकर मौत। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

पीरो थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर वार्ड नंबर 26 में शुक्रवार की अहले सुबह गैस सिलेंडर फटने और शाॅर्ट-सर्किट होने से एक घर में आग लग गई। इस दौरान कमरे में सो रहे एक युवक की मौत हो गई। मृतक 34 वर्षीय युवक अनिल कुमार इब्राहिम नगर मोहल्ला निवासी स्व. कोमल उपाध्याय के पुत्र थे।

वे पेशे से किसान थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। बताया जाता है कि अनिल कुमार इब्राहिम नगर स्थित अपने मकान में अकेले रहते थे।

زر الذهاب إلى الأعلى