हिन्दी

पाकिस्तानी क्रिकेटर आजम खान की मौत की खबर, खिलाड़ी बोला- ‘कल ही खेलने वाला था…’

पाकिस्तानी क्रिकेटर आजम खान की मौत की खबर, खिलाड़ी बोला- 'कल ही खेलने वाला था...'

पाकिस्तान के क्रिकेटर आजम खान की मौत की खबर पढ़कर खिलाड़ी हंस रहे हैं. आजम ने पाकिस्तान के लिए 14 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जो पूर्व क्रिकेटर मोईन खान के बेटे हैं. आप सोच रहे होंगे कि अचनाक ये कैसे हुआ?

न तो उनके बीमार होने की कोई खबर थी न ही उनकी उम्र ज्यादा थी, वो सिर्फ 28 साल के हैं. हैरान सिर्फ आप नहीं, बल्कि खुद आजम खान भी हो गए. आजम खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो उन्होंने ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया.

इसमें वह अपनी मौत की खबर पढ़ रहे हैं. ये मजाक नहीं लग रहा था, बल्कि ऐसा लग रहा था कि शायद पाकिस्तान के बड़े न्यूज चैनल ने ऐसी खबर चला दी थी. अब ये साफ नहीं है कि चैनल से ये गलती कैसे हुई?

क्या कोई और आजम खान था, और फोटो क्रिकेटर की लगा दी गई या बात कुछ और थी या चैनल को सच में ऐसी झूठी खबर पता चली कि क्रिकेटर की मौत हो गई.

زر الذهاب إلى الأعلى