हिन्दी

पानीपत में मजदूरी करने गए बाराबंकी के युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि

पानीपत में मजदूरी करने गए बाराबंकी के युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि

यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है। हरियाणा के पानीपत में असंद्रा के खरिकाफूल निवासी 24 वर्षीय श्रमिक प्रीतम की मौत में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। प्रीतम पानीपत में पत्नी के साथ रहकर मजदूरी करता था। वहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

सोमवार को शव गांव पहुंचा तो गले पर चोट के निशान देखकर स्वजन ने हत्या की आशंका जताई थी। पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि होने से आशंका को बल मिला है।

हालांकि, हत्या के पीछे की वजह और घटना की परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। सीओ रामसनेहीघाट सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि घटना हरियाणा के पानीपत में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

زر الذهاب إلى الأعلى