Lakhimpur Khiri News: बाढ़ जैसे हालात, प्रशासन हुआ मुस्तैद
बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। खेत खलिहान पानी से लबालब हैं।
रविवार को एसडीएम यदुवीर सिंह व तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार ने राजस्व कर्मचारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौराकर हालात का जायजा लिया। एसडीएम यदुवीर सिंह ने मोहाना नदी से प्रभावित गांवों का किया और तहसीलदार डीएम त्रिपाठी ने दौलतापुर लालबोझी और नौगवां पहुंचकर बाढ़ के हालात देखे।
तहसील स्तरीय अफसरों ने ग्रामीणों को सचेत रहने के लिए कहा। बम्हनपुर से दौलतापुर जाने वाले रास्ते में पुलिया पर पानी भर जाने से दोनों तरफ संकेतक के रुप झंडी लगाई गई हैं।इसके साथ ही ग्रामीणों को नदी की तलहटी व तालाब से दूर रहने की सलाह दी।
एसडीएम यदुवीर सिंह के मुताबिक बाढ़ राहत केंद्रों अलर्ट रखा गया है।



