हिन्दी
UP से हिमाचल तक बारिश का तांडव! कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात, फसलें-मकान बर्बाद

देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे कई राज्यों में तबाही का आलम है. उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं. इससे जान-माल का भी काफी नुकसान देखने को मिल रहा है.
और पढ़ेंराजधानी दिल्ली में शनिवार को हल्की बारिश के बाद तापमान सामान्य से नीचे आ गया है, जिसे देखते हुए भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया था.
IMD का अनुमान है कि रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा.
रविवार को भी यूपी में बारिश की संभावनामौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना डिप्रेशन उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ गया है.



